घायल को अस्पताल से मिली छुट्टी, गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया
- मंगलदीप कॉम्पलैक्स फायरिंग केस
- पुलिस ने मौका स्थल पर किया सीन रिक्रिएट
- अब तीन लोग गिरफ्तार
- जयपुर उदयपुर के हथियार सप्लायरों की तलाश जारी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),घायल को अस्पताल से मिली छुट्टी, गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया। शहर के पाल रोड स्थित मंगलदीप कॉम्पलैक्स में दस दिन पहले एक फ्लैट में हुई फायरिंग प्रकरण में पुलिस ने अब घायल छोटू सिंह को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर गिरफ्तार कर लिया है। उसे सोमवार को छुट्टी मिली थी और एक दिन की पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। उसे आज फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा। इधर पुलिस सुबह मंगलदीप कॉम्पलैक्स पहुंची और सीन को रिक्रिएट किया।
अवैध हथियार और फायरिंग के प्रकरण में महिला सहित दो आरोपी देवेंद्र सिंह गिरफ्तार हो रखे हैं। महिला को जेल भिजवाया गया है। देवेंद्र सिंह पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि ओमनगर माता का थान निवासी देवेंद्र सिंह पुलिस अभिरक्षा में है। एम्स अस्पताल में भर्ती शेरगढ़ के सोलंकियातला देवराजगढ़ हाल मंगलदीप अपार्टमेंट निवासी छोटू सिंह उर्फ भवानी सिंह पुत्र माधोसिंह को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया,उसे एक दिन की पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया था। उसे आज फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने इसमें हथियार सप्लायर जयपुर के यशराज को नामजद कर उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था।
भारत पाक सीमा के समानांतर दौड़ेगी रेल
थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि हथियार सप्लायर में उदयपुर के विपिन नाम के शख्स को भी नामजद किया गया है। जो अभी उदयपुर की कानोड जेल में है। उसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लाया जाएगा। आज सुबह पुलिस ने आरोपियों के साथ में मंगलदीप कॉम्पलैक्स पहुंच कर सीन को रिक्रिएट किया। थानाधिकारी ने बताया कि जोधपुर और जयपुर की टीमों की ओर से सप्लायरों की तलाश की जा रही है जयपुर में भी आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें तैनात की गई।
उल्लेखनीय है कि चौहाबो थाने के एएसआई अनिल गुजराल ने घायल छोटूसिंह के बयानों के आधार पर अपनी तरफ से रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि छोटूसिंह 2-3 महीने से इस फ्लैट में किराये पर रहता है। वह गैस पाइप लाइन की कंपनी में ठेके पर काम करता है। देवेंद्र और अनिल बिश्नोई तीनों दोस्त हैं। घटना वाले दिन शाम 4.30 बजे फ्लैट पर आए थे। देवेंद्र सिंह के पास लोडेड पिस्टल थी। तभी देवेंद्र ने दोनों दोस्तों छोटूसिंह और अनिल पर फायरिंग की थी।
