Doordrishti News Logo

वन अधिकारी के घर में घुसकर ससुराल वालों ने पिता से की मारपीट

महिने भर बाद कोर्ट से हुआ मामला दर्ज

जोधपुर,पत्नी से विवाद के चलते बिलाड़ा के क्षेत्रीय वन अधिकारी के घर में घुसकर उसके ससुराल वालों ने पिता से मारपीट की और गाली गलौच की। परिवार के अन्य सदस्यों को भी धमकाया। मामला महिने भर पहले का है। तब पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इस पर कोर्ट की शरण लेकर अब पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है। जिसकी जांच की जा रही है।
माता का थान पुलिस बताया कि इस बारे में गांधी नगर पुरानी प्याउ 80 फीट रोड भदवासिया निवासी छतरसिंह पुत्र नरपतसिंह की तरफ से केस दर्ज करवाया गया है। इसमें बताया कि उसका भाई सवाई सिंह बिलाड़ा क्षेत्रीय वन अधिकारी के पद पर कार्यरत है। उसकी पत्नी से मनमुटाव चल रहा है। गत 11अप्रैल को उसके भाई सवाईसिंह के साले श्रीगंगानगर के घुमड़वाली निवासी मोतीसिंह राजपुरोहित,लालसिंह,सुरेंद्र गोदारा एवं परमेश्वर गौड़ आदि घर पर आए थे।

ये भी पढ़ें- वक्त पड़े तो बेटियां काम आती हैं…..

इन लोगों द्वारा परिवादी छतरसिंह के पिता नरपतसिंह जो हार्ट पेशेंट भी है उनसे गाली गलौच करने के साथ मारपीट करने लगे। वन अधिकारी सवाईसिंह के पत्नी के विवाद के चलते उसके ससुराल वालों ने घर पर आकर धमकाया और पिता से अभद्र व्यवहार किया। पीडि़त का कहना है कि पुलिस के पास जाने पर केस दर्ज नहीं किया गया। इस पर अब अदालत के मार्फत कोर्ट में इस्तागासे केस दर्ज करवाया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026