Doordrishti News Logo

हत्या का आरोपी पति मोबाइल घर पर छोड़ कर भागा

  • पुलिस को नहीं मिल रही लोकेशन
  • 24 घंटे बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर आरोपी पति

जोधपुर,हत्या का आरोपी पति मोबाइल घर पर छोड़ कर भागा। शहर के रातानाडा स्थित वाल्मिकी बस्ती में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। हत्या के 24 घंटे गुजरने के बाद भी आरोपी पति का सुराग नहीं लगा है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। आरोपी अपना मोबाइल घर पर छोडक़र भागा है जिससे पुलिस को अब उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है।

यह भी पढ़ें – 87 हजार रुपए भरा ट्रॉली बैग लौटाकर टीटीई ने दिखाई ईमानदारी,यात्री खुश

हत्या की आरंभिक वजह आपसी विवाद होना प्रथम दृष्टया सामने आया है। रातानाडा थानाधिकारी प्रदीप डांगा ने बताया कि रातानाडा वाल्मिकी बस्ती पंजाब नेशनल बैंक के सामने रहने वाले अजय बारासा उर्फ बबलू ने अपनी पत्नी 36 साल पूजा की सिर पर वार कर हत्या कर दी थी।

अजय नगर निगम में काम करता है और उसकी पत्नी से अक्सर छोटी मोटी बातों को लेकर विवाद होता था। वक्त वारदात अजय के बेटे अपनी मौसी के घर गए हुए थे। बुधवार की सुबह घर पहुंचे तब को पूजा को पलंग के पास फर्श पर निढाल पाया और उसके शरीर बिस्तर पर लिटाया हुआ था।

शव को कंबल से ढक कर रखा गया था। जब कंबल हटा कर देखा तो सिर से खून बह रहा था। बच्चों ने जब पिता अजय को घर में ढूंढा तो वह कहीं नजर नहीं आया। बच्चों ने पड़ौस में ही रहने वाले लोगों को सूचना दी।

पूजा के सिर से बहते रक्त से यह आशंका जताई जाती है हत्या रात के समय या तडक़े की हुई है। उसका शव पलंग के पास फर्श पर पड़ा था। सिर पर चोट का निशान देखा गया है। हत्या किस चीज से हुई है यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो सकेगा। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है।

मृतका की बहन ने दी रिपोर्ट
थानाधिकारी प्रदीप डांगा ने बताया कि मृतका की बहन डांगियावास के दांतीवाड़ा हाल पांच बत्ती स्थित सांसी कॉलोनी निवासी ज्योति ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह अपने भांजे-भांजी को मंगलवार अपने साथ लेकर गई थी। रात को वह उसके यहां पर ही रुके। रात को उसकी बहन-बहनोई घर पर अकेले ही थे।

मृतका पूजा ने अपनी बहन को कहा था कि कपड़े धोने के लिए सुबह घर आना। सुबह मृतका का बच्चा और उसका भांजा रातानाडा स्थित घर आए, जहां पर वह मृत मिली।

Related posts: