Doordrishti News Logo

तंग गली में दमकल का भी छूटा पसीना

जोधपुर, शहर के अंदरूनी क्षेत्र घासमंडी जवाहर खाना रोड पर गुरूवार की सुबह एक तीन मंजिला भवन में आग लग गई। हादसे में घरेलु सामान जलकर नष्ट हो गया, जनहानि होने से बच गई। घर का मालिक घटना के वक्त योगा कर रहा था। सूचना पर दमकल और पुलिस वहां पर पहुंची। यातायात को रोका गया और दमकल तंग गली में प्रवेश कर पाई। गली में एकबारगी दमकल को भी दिक्कतों का सामान करना पड़ा।

the-house-owner-was-doing yoga the third floor was burnt.

सदर बाजाार थानाधिकारी बंशीलाल वैष्णव ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि घासमंडी रोड जवाहर खाना में रहने वाले आनंद प्रकाश के मकान में आग लगी है। घटना के समय उनका पुत्र रामप्रकाश ही था। वह भी योगा कर रहा था। तीसरी मंजिल पर बने कमरे में संभवत: शार्ट सर्किट हुआ होगा और आग लग गई। सूचना पर नागौरी गेट से दमकल को बुलाया और करीबन घंटे भर की मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। आग से घरेलु सामान जलकर नष्ट हो गया। भीतरी इलाके की तंग गलियां होने से दमकल को भी प्रवेश करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026