राज्यपाल दो दिवसीय प्रवास पर गुरुवार को जोधपुर आएंगे

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राज्यपाल दो दिवसीय प्रवास पर गुरुवार को जोधपुर आएंगे। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े गुरुवार 19 मार्च को जोधपुर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार राज्यपाल बागड़े प्रातः 10 बजे जयपुर से राज्य विमान द्वारा प्रस्थान कर 10:45 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। तत्पश्चात वे प्रातः 10:50 बजे एयरपोर्ट से प्रस्थान कर 10:55 बजे एमबीएम विश्वविद्यालय, जोधपुर के सभागार पहुंचेंगे।

भारत पाक सीमा के समानांतर दौड़ेगी रेल

राज्यपाल बागड़े प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एमबीएम विश्वविद्यालय, जोधपुर के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार राज्यपाल दोपहर 1:45 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा। तत्पश्चात 7 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कल्चरल कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा 8:15 बजे सर्किट हाउस पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

Related posts: