Doordrishti News Logo

पालतू श्वान के काटने पर युवती ने कराया मुकदमा

जोधपुर, शहर के शास्त्री नगर थाना इलाके के भगत की कोठी में एक पालतू श्वान ने एक युवती को बुरी तरीके से काट डाला। जिस पर युवती को अस्पताल ले जाया गया। मामले को लेकर युवती की ओर से अब शास्त्री नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

शास्त्रीनगर थाना अधिकारी पंकज माथुर ने बताया कि कृष्ण मंदिर गली भगत की कोठी रहने वाली अंकिता गुर्जर पुत्री भैरू सिंह की ओर से रिपोर्ट दी गई। जिसमें बताया कि वह अपनी भाभी और एक छोटे बच्चे के साथ गुजर रही थी तब हरि सिंह नगर ताज होटल के पास एक पालतू श्वान ने उन पर हमला कर दिया। जिस पर अंकिता को स्वान ने कई जगह काटा। हालांकि इस बीच उसकी भाभी बच्चे को लेकर दूर चली गई जिससे वह बच गए। चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद पालतू श्वान के मालिक ने उसे बेल्ट से बांधा, तब कहीं जाकर वह स्वान शांत हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 50 लाख का फ्रॉड

February 24, 2026