बैंक में लगी आग एसी के आउटर में धुआं निकलने से चला पता

एक घंटे में पाया काबू -रक्षा बंधन पर्व के कारण बंद थी बैंक

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बैंक में लगी आग एसी के आउटर में धुआं निकलने से चला पता। जिले के ओसियां सदर बाजार रोड स्थित एसबीआई बैंक की शाखा में अचानक आग लग गई। रक्षाबंधन का अवकाश होने से काफी देर तक आग लगने का पता नहीं सका। बाद में बाहर लगे एसी के आउटर में धुआं उठता दिखा तो स्थानीय लोगों ने पुलिस ओर फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी।

आया सावन झूम के सीजन-1 का आयोजन

सूचना मिलने के बाद फायरबिग्रेड की टीमें मौके पर पहुंची ओर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। सूचना मिलने के बाद नायब तहसीलदार छतर सिंह राजपुरोहित व पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार ओसियां कस्बे में एक मंजिला बैंक है।

प्रथम मंजिल पर ऊपर एलआईसी का जोनल ऑफिस है। जबकि अंडर ग्राउंड पर लाइब्रेरी है। आग दोपहर डेढ़ बजे के करीब लगी। उस समय बैंक के ताले लगे हुए थे। जबकि आग बैंक के सेंटर में लगी। हालांकि ऊपर के फ्लोर पर बने एलआईसी के ऑफिस को कोई नुकसान नहीं हुआ। इधर आग लगने की घटना को लेकर बैंक के अधिकारियों को भी सूचित किया गया।

मौके पर बैंक के अधिकारी भी पहुंचे। फिलहाल बैंक में हुए नुकसान का आंकलन नहीं हो पाया है। आग पर करीब घंटे भर में आग पर काबू पा लिया गया। बैंक में फायर फाइटिंग सिस्टम लगा हुआ था या नहीं इसकी जांच की जा रही है।