आया सावन झूम के सीजन-1 का आयोजन
400से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आया सावन झूम के सीजन-1 का आयोजन। शहर के एक रिसॉर्ट में आया सावन झूम के सीजन-1 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेविका गौरी बुआ,भारत दाधीच एवं दिव्या नगर धाम दाता सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मीनाक्षी शर्मा,पदमा गौर,चंद्रा दाधीच,विशाखा शर्मा, प्रिया गुप्ता,शिल्पा बिडावत,कोमल भाटी (एंकर),किरण भाटी, गोपाल सिंह राजपुरोहित, प्रकाश,मीताली सिसोदिया,विनिता गौर एवं कोमल दाधीच (समाजसेविका) सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद थे।
आयोजन में जोधपुर की महिलाओं ने जमकर मस्ती की और सावन के रंगों का आनंद लिया। कार्यक्रम में राजस्थानी संस्कृति,घूमर,लहरिया और पारंपरिक राजस्थानी परिधानों को विशेष रूप से महत्व दिया गया। आयोजन का उद्देश्य अपनी संस्कृति और परंपराओं को उत्सव के माध्यम से आगे बढ़ाना रहा।
कार से 1.62 करोड़ की एमडी ड्रग बरामद
आयोजक नवीना,कृपा, कोमल,नीतू एवं शालिनी ने बताया कि महिलाओं और बच्चों को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां एवं गेम्स भी रखे गए। कार्यक्रम में करीब 400 महिलाओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। बच्चों एवं महिलाओं के लिए विशेष गिफ्ट हैंपर्स भी रखे गए।
पूरे आयोजन के दौरान सावन के गीत, राजस्थानी संस्कृति और महिलाओं के उत्साह ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। आया सावन झूम के सीजन-1 का आयोजन महिलाओं और बच्चों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ राजस्थानी संस्कृति से जुड़ने का एक सुंदर मंच बनकर सामने आया।
