Doordrishti News Logo

पिता ने दरवाजा खटखटाया..बाद में पता लगा बेटे ने फंदा लगा लिया

जोधपुर,पिता ने दरवाजा खटखटाया.. बाद में पता लगा बेटे ने फंदा लगा लिया। हुआ यूं कि शहर के निकट झालामंड स्थित हस्तीनगर में एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह 11 बजे पिता उसके कमरे से बाहर नहीं आने पर जाकर पता किया तो दरवाजा बंद मिला। बाद में वह फंदे पर लटका नजर आया। उसे फंदे से उतारा गया मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस बारे में पिता ने कुड़ी थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी है।

जानिए पूरी खबर- कॉलेज अध्ययनरत छात्राओं के लिए ट्रांसपोर्ट वाउचर स्कीम लागू

कुड़ी पुलिस ने बताया कि झालामंड स्थित हस्ती नगर में श्रीनगर आर्ट एंड क्राफ्ट फैक्ट्री के पीछे रहने वाले 30 साल के मनीष कुमार पुत्र महेंद्र सरगरा ने कमरे में फँदा लगाकर खुदकुशी की। सुबह 11 बजे तक वह अपने कमरे से बाहर नहीं आया था। तब पिता महेंद्र कमरे पर गए और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा अंदर से बंद मिला। बाद में धकेल कर खोला गया तो मनीष फंदे पर लटका नजर आया। उसके आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। कुड़ी पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुुपुर्द कर दिया।

यहां क्लिक कीजिए और एप इंस्टॉल करें http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026