Doordrishti News Logo

परिवार गांव गया चोर 25 लाख के आभूषण व नगदी ले गए

  • सीसीटीवी फुटेज से अब चोरों की तलाश
  • बोरानाडा फ्लैट में लगी सैंध

जोधपुर,परिवार गांव गया चोर 25 लाख के आभूषण व नगदी ले गए। सर्दी बढऩे के साथ पुलिस की गश्त कमजोर पड़ गई है, जिसका फायदा नकबजन उठा रहे हैं। शहर के निकट बोरानाडा में एक फ्लैट में चोरों ने सैंध लगाकर वहां से 30 तोला सोना,40 तोला चांदी के आभूषणों के साथ नगदी पर हाथ साफ कर गए।

इसे भी पढ़िए – विद्यार्थियों को साइकिल व टेबलेट वितरित

चोरी 21-22 दिसम्बर की रात में हुई। पीडि़त ने अब बोरानाडा थाने में इस बाबत केस दर्ज करवाया है। मूलत: बालोतरा जिले के सरवड़ी पुरोहितान हाल क्लेरिसा बिल्डिंग अरिहंत अदिता गांगाणा के रहने वाले भवानी पुत्र बाबूलाल सुथार के फ्लैट में यह चोरी हुई है। इसमें बताया कि वह 21 दिसम्बर को परिवार सहित शाम को गांव गया था। 22 दिसम्बर को पड़ौसी ने सूचना दी कि फ्लैट के ताले टूटे पड़े हैं।

वह पत्नी संग वापिस जोधपुर पहुंचा। यहां आकर पता लगा कि अज्ञात शख्स ने मुख्य दरवाजे का हैण्डल लॉक तोडक़र अन्दर घुसा। घर में बेड के सीक्रेट ड्राउर को चैक किया तो उसमें सोने तथा चांदी के आभूषण गायब थे।

यह आइटम हुए चोरी 
रिपोर्ट के अनुसार घर से एक जोडी कानों के झूमरी मय सांकली,एक जोडी कानों के झुमके झेले सहित, एक गले की सोने की आड,चांदी का हार जिस पर गोल्ड की परत चड़ाई, एक मंगलसूत्र चेन सहित,नाक की फीणियां (2-3),कानों की दो छोटी बालियां,एक जोड़ी हाथ की पुणची, तीन सोने की अगुठी (जेंटस), एक सोने का अगूंठा (लेडीज),सोने की चेन,एक गोल्ड ब्रेस्लेट,एक रिंग वाली सोने की अगूंठी (लेडिज),एक फुल वाली सोने की लेडीज अंगूठी,तीन जोड़ी चांदी की पायल,एक चांदी का कन्दोरा एवं खुले चार-पांच हजार रुपए चोरी हो गया। तकरीबन 30 तोला सोना,40 तोला चांदी है।

Related posts:

मोलिक्यूलर बायोलॉजी टेकनिक्स एंड बेसिक जेनेटिक डेटा इंटरप्रेटेसन का प्रशिक्षण

March 7, 2026

नेशनल डेंटिस्ट डे पर आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विशेष कार्यशाला

March 7, 2026

बोरानाडा गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग

March 7, 2026

महाप्रबंधक अमिताभ ने किया जैसलमेर स्टेशन का निरीक्षण

March 7, 2026

कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य से प्रभावित रहेंगी जयपुर रुट की ट्रेनें

March 7, 2026

जयपुर-जोधपुर ट्रेन अब इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित

March 7, 2026

मोबाइल से भी ले सकते हैं प्लेटफॉर्म टिकट

March 7, 2026

नागरिकों की सम्पत्ति की रक्षा करेगा अधिनियम-संसदीय कार्य मंत्री

March 7, 2026

बाइक चोर गिरफ्तार,घर के आगे खड़ी बाइक को चुराया था

March 7, 2026