Doordrishti News Logo

परिवार खेत पर गया, दिनदहाड़े चोर ढाई लाख की चोरी कर गए

जोधपुर, शहर के निकट सूरसागर स्थित मणाई में परिवार गुरूवार की दोपहर में खेत पर गया था। घंटे भर बाद लौटा तो पता लगा कि अज्ञात चोरों ने घर में सेंध लगा ली। अज्ञात चोर घर से चार तोला सोना और चांदी के आइटम के साथ 40 हजार की नगदी ले गए। सूरसागर पुलिस ने मामला दर्ज कर अब चोरों की तलाश आरंभ की है।

सूरसागर पुलिस ने बताया कि मुरली का बेरा मणाई निवासी भैराराम पुूत्र दीपाराम मेघवाल की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह परिवार सहित गुरूवार दोपहर में अपने खेत पर गया था। घंटे भर बाद लौटा तो पता लगा कि अज्ञात चोर घर से बजर कंठी, रखड़ी सेट, तिलड़ी, 25 तोला चांदी का कंदोरा, 6 छड़ा जोडिय़ां, कानों के सोने के लूंग एवं 40 हजार की नगदी चोरी कर गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: