Doordrishti News Logo

परिवार सूरत गया सूने मकान में चोरों ने लगाई सेंध

नगदी और जेवरात चोरी

जोधपुर,परिवार सूरत गया सूने मकान में चोरों ने लगाई सेंध। शहर के भगत की कोठी स्थित सुभाष कॉलोनी में चोरों ने 10 दिन से सूने पड़े एक मकान में सेंध लगाकर वहां से सोने चांदी के आभूषण,55 हजार की नकदी व 2 से 3 हजार रूपए की रेजगारी पर हाथ साफ कर दिया।

यह भी पढ़ें – जोधपुर-भोपाल ट्रेन 9 दिसंबर से 19 फेरे रद्द

पुलिस के अनुसार सुभाष कॉलोनी, भगत की कोठी निवासी ममता पत्नी प्रकाश लिम्बा ने भगत की कोठी थाने में दी रिपोर्ट में बताया है कि उसके मकान में उसके माता-पिता और दो भाई रहते हैं जो पिछले 10 दिन से किसी काम से सूरत गए हुए थे। 3 दिसंबर की सुबह उनके पड़ौस में रहने वाले सूरज मेघवाल ने परिवादी के चाचा अशोक प्रजापत को फोन कर सूचना दी कि घर के दरवाजे खुले हैं। आप आकर चैक कर लो। सूचना के बाद चाचा अशोक व परिवादी ममता घर पहुंंची और अंदर संभाला तो कमरों के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान अस्त व्यस्त पडा था। अज्ञात चोरों ने सूने पड़े मकान में सेंध लगाकर 2 तोला सोने की ठूसी,1 तोला सोने के चांदबाला,1 तोला सोने की रखडी कॉलर, 40 तोला चांदी के पायल,बिछियां,अंगूठी,20 चांदी के सिक्के व 55 हजार की नकदी के साथ 2 से 3 हजार रुपए की रेजगारी भी चुरा ली।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026