Doordrishti News Logo

परिवार दिन में बाहर गया,रात को पहुंचे तो ताले टूटे मिले

अलमारी से सामान निकाल कर बिखेरा और सामान चुरा ले गए चोर

जोधपुर,परिवार दिन में बाहर गया,रात को पहुंचे तो ताले टूटे मिले।शहर की अंदरूनी क्षेत्र ब्रह्मपुरी मक्के की गली में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरी हो गई। परिवार को लोग किसी काम से बाहर गए थे और रात साढ़े आठ बजे लौटे तो चोरी का पता लगा।

यह भी पढ़ें – कार और दुपहिया वाहन चोरी,थानों में केस दर्ज

घर से क्या सामान चोरी हुआ फिलहाल इसका ब्यौरा नहीं दिया गया है। सूचना पर खांडाफलसा पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे है। जल्द ही चोर का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे है।

खांडाफलसा थानाधिकारी महेश कुमार ने बताया कि ब्रह्मपुरी मक्के की गली में कार्तिक त्रिवेदी का मकान आया है। वह निजी फर्म में नौकरी करता है। आज दोपहर में वह अपनी माताजी के साथ पारिवारिक काम से बाहर गया था।

रात को साढ़े आठ बजे लौटा तो घर में चोरी का पता लगा। मुख्य द्वार पर ताला लगा था,मगर दूसरे ताले टूटे मिले। अज्ञात चोरों ने अलमारी के ताले तोडऩे के साथ साराा सामान बिखेर दिया। जो कुछ हाथ लगा वह ले गया।

थानाधिकारी महेश कुमार के अनुसार सामान क्या चोरी गया इस बारे में फिलहाल ब्यौरा नहीं दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।

दोपहर में आया था एक सफाईकर्मी
दोपहर में कार्तिक के पास में एक सफाईकर्मी का फोन आया था,उसे किसी कागजात पर साइन करवाना था। तब कार्तिक ने कहा कि घर पर कोई नहीं है। बाद में मिलने को आने को कहा। फिलहाल पुलिस को यह भी आशंका है कि कोई कागज बीनने वाला भी यह हरकत कर सकता है। रात तक इस बारे में रिपोर्ट दिए जाने की कार्रवाई जारी थी।

Related posts:

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026

हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत

September 3, 2026

पता पूछने के बहाने वृद्धा के गले से सोने की चेन झपट्टी

September 3, 2026