Doordrishti News Logo

कंटेनर ने मारी बोलेरो को टक्कर,दो लोगों की मौत

जोधपुर,कंटेनर ने मारी बोलेरो को टक्कर,दो लोगों की मौत। जोधपुर- जैसलमेर नेशनल हाईवे संख्या 125 पर एक कंटेनर ने बोलेरो कैंपर को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए जिन्हें जोधपुर के एमडीएम अस्पताल लाया गया। यहांं डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक घायल का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें – कार डेकोर मालिक ने ग्राहक से की मारपीट,झूठे केस में फंसाने की धमकी

मामले की सूचना पर बालेसर थाना प्रभारी नरपत दान चारण जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों को कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को तडक़े एक कंटेनर जैसलमेर से जोधपुर की तरफ आ रहा था।

बालेसर के पास 38 मिल की सरहद में जोधपुर से फलोदी की तरफ जा रही एक बोलेरो कैंपर आई। जिसे कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो को परखच्चे उड़ गए। जिससे बोलेरो कैंपर में सवार तीन लोग घायल हो गए।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बालेसर पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को जोधपुर के एमडीएम अस्पताल पहुंचाया जहां फलोदी निवासी साबिर खान और सत्तार खान की मौत हो गई। वहीं एक घायल का इलाज चल रहा है।

Related posts:

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026

हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत

September 3, 2026

पता पूछने के बहाने वृद्धा के गले से सोने की चेन झपट्टी

September 3, 2026