Doordrishti News Logo

बनाड़ रोड फायरिंग मामला

जोधपुर, शहर के बनाड़ रोड स्थित तीस दुकान के पास में एक दुकानदार पर मंगलवार की सुबह दिनदहाड़े हमला हुआ था। धारदार हथियारों से किए गए हमले में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों की तलाश चल रही है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ आरंभ की है। इधर घायल दुकानदार को उसके परिजन उपचार के लिए अहमदाबाद लेकर गए हैं। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

बनाड़ थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि मंगलवार की सुबह खेड़ापा के डांवरा हाल डिगाड़ी निवासी राजेश सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह पर बदमाशों ने हमला किया था। वह अपनी दुकान में बैठा था तब बदमाशों ने फायरिंग की थी। गोली उसके नहीं लगने पर उस पर तलवारों, सरियों और लाठियों से हमला किया गया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। इस पर उसे मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पिता ने कुछ लोगों के खिलाफ हत्या प्रयास में केस दर्ज कराया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

थानाधिकारी ने बताया कि प्रकरण में गिरधर सिंह, भारत सिंह, दुष्यंत सिंह आदि को नामजद किया गया। कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। हमले की वजह आपसी रंजिश हो सकती है। इनके बीच महामंदिर थाने में कुछ समय पहले केस दर्ज हुआ था। दोनों पार्टियां सीजिंग कारोबार से जुड़ी हुई है। राजेश सिंह अभी दुकानदारी करता है।

ये भी पढ़े – शहीद रोहिताश सैन को दी श्रद्धांजलि

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026