Doordrishti News Logo

घरवाले शादी समारोह में गए, अज्ञात चोर अलमारी से 3 लाख उड़ा ले गए

जोधपुर, शहर के अंदरूनी क्षेत्र नागौरी गेट स्थित नया तालाब के पास में रहने वाले एक घर से अज्ञात चोर तीन लाख की नगदी चुरा ले गए। वक्त घटना परिवार के लोग शादी समारोह में गए हुए थे। शनिवार की सुबह लौटने पर अलमारी से रूपए गायब मिले। इस बारे में अब नागौरी गेट थाने में रिपोर्ट दी गई है। नागौरी गेट पुलिस ने बताया कि नया तालाब निवासी मो. सलीम पुत्र अब्दूल हक की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह परिवार सहित शादी समारोह में गया हुआ था। शादी समारोह से लौटा तब घर के ताले टूटे मिले। अज्ञात चोर घर में रखी अलमारी से 3 लाख रूपए चुरा कर ले गए। घटना में अब एएसआई अमरसिंह की तरफ से जांच की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: