डीआरएम का मुख्य लोको निरीक्षकों से ‘सेफ्टी फर्स्ट’ पर कार्य करने का आह्वान

जोधपुर रेल मंडल के मुख्य लोको निरीक्षकों की काउंसलिंग बैठक संपन्न

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डीआरएम का मुख्य लोको निरीक्षकों से ‘सेफ्टी फर्स्ट’ पर कार्य करने का आह्वान।उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने मुख्य लोको निरीक्षकों से सुरक्षित, संरक्षित एवं समयबद्ध रेल संचालन सुनिश्चित करने हेतु ‘सेफ्टी फर्स्ट’ के सिद्धांत को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सजगतापूर्वक कार्य करने का आह्वान किया है।

रेलवे ने सिग्नल एवं टेलीकॉम मेंटेनर्स को आधुनिक टूल किट उपलब्ध कराए

गुरुवार को जोधपुर मंडल कार्यालय सभागार में आयोजित मुख्य लोको निरीक्षकों की सेफ्टी एवं काउंसलिंग बैठक को संबोधित करते हुए डीआरएम ने कहा कि लोको पायलटों की कार्यशैली, फिटनेस, नियमित काउंसलिंग तथा समय- समय पर गहन निरीक्षण के माध्यम से संभावित दुर्घटनाओं को प्रभावी रूप से टाला जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रेल सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

डीआरएम ने कहा कि लोको निरीक्षक,लोको पायलटों के सुपरविजन की एक अत्यंत मजबूत एवं महत्वपूर्ण कड़ी हैं और ‘सेफ्टी फर्स्ट’ के सिद्धांत पर कार्य करना सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठक में 42 मुख्य लोको निरीक्षकों ने भाग लिया और डीआरएम के साथ सीधा संवाद किया। प्रारंभ में वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (शक्ति) जोगेंद मीणा ने स्वागत किया तथा बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। अंत में सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर चंद्रमोहन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026