Doordrishti News Logo

डायबिटिज के स्थान पर ले ली दूसरी गोली,डॉक्टर की मौत

जोधपुर,डायबिटिज के स्थान पर ले ली दूसरी गोली,डॉक्टर की मौत।शहर के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में रहने वाले एक डॉक्टर ने भूल से डायबिटिज के स्थान पर किसी अन्य गोली का सेवन कर लिया। जिस पर उनकी तबीयत बिगड़ गई। शुक्रवार की रात को एमडीएम अस्पताल लाया गया। मगर शनिवार की सुबह छह बजे उनकी मृत्यु हो गई। बड़े भाई की तरफ से इस बारे में एयरपोर्ट थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें – विद्यार्थी अर्जित शिक्षा का उपयोग राष्ट्र व समाज के उत्थान में करें-राज्यपाल

थानाधिकारी हनुमानसिंह ने बताया कि भीनमाल निवासी नरपतराज परमार की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उनके छोटे भाई डॉक्टर तरूण परमार ने शुक्रवार की रात आठ बजे घर पर भूल से डायबिटिज के स्थान पर पास में रखी अन्य गोली ले ली। जिस पर उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनकी पत्नी और दोस्त उन्हेें उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल लेकर आए। जहां शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। परिवादी नरपतराज भीनमाल से जोधपुर पहुंचे और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम का पुलिस से आग्रह किया। पुलिस ने कार्रवाई के उपरांत शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया। डॉक्टर तरूण डिफेंस लैब क्षेत्र में रहते थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026