Doordrishti News Logo

रेलवे को 23 हजार बेटिकट यात्रियों से हुई 1 करोड़ रुपए की आय

  • सभी रेल मार्गों पर की औचक जांच
  • गंदगी फैलाने पर 1313 यात्रियों के विरुद्ध कार्यवाही

जोधपुर,रेलवे को 23 हजार बेटिकट यात्रियों से हुई 1 करोड़ रुपए की आय। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने एक माह में बिना व अनियमित टिकट पर यात्रा के पकड़े गए 23 हजार मामलों से एक करोड़ रुपए से भी अधिक राजस्व वसूल करने में सफलता हासिल की है।

यह भी पढ़ें – ‘प्रोजेक्ट प्रबन्धन में इन्टर्नशिप अति महत्वपूर्ण’

मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि डीआरएम पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में जोधपुर मंडल के सभी रेल मार्गों पर चलाए जा रहे सघन टिकट जांच अभियान के दौरान अप्रेल में बिना व अनियमित टिकट यात्रा के 22 हजार 854 मामलों से एक करोड़ 3 लाख 85 हजार 871 रुपए का उल्लेखनीय राजस्व वसूल किया गया है।

उन्होंने बताया कि अप्रेल में टिकट चेकिंग दलों ने विभिन्न ट्रेनों व स्टेशनों पर औचक जांच करते हुए 12 हजार 806 बिना टिकट व 8 हजार 633 अनियमित टिकट पर यात्रा करते पाए गए यात्रियों से 1 करोड़ 2 लाख 14 हजार 961 रुपए का राजस्व वसूल किया है जिसमें 46 लाख 26 हजार रुपए जुर्माना राशि शामिल है। उन्होंने बताया कि सघन टिकट जांच अभियान निरंतर जारी रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें – विद्यार्थी अर्जित शिक्षा का उपयोग राष्ट्र व समाज के उत्थान में करें-राज्यपाल

अन्य मामलों से डेढ़ लाख रुपए से भी अधिक की वसूली
टिकट जांच के दौरान ट्रेन में गंदगी फैलाने के 1313 मामलों से 1 लाख 47 हजार 550,निर्धारित छूट से अधिक सामान लेकर यात्रा करने के 19 मामलों से 6 हजार 60 तथा चलती ट्रेन में धूम्रपान करने के 83 मामलों से 17 हजार 300 रुपए का जुर्माना भी वसूल किया गया।

इन रेल मार्गों पर चलाया गया टिकट जांच अभियान
जोधपुर मंडल पर जोधपुर-लूनी- बाड़मेर,समदड़ी-भीलड़ी,राइकाबाग- फलोदी-जैसलमेर,जोधपुर-मेड़ता रोड-डेगाना-रतनगढ़,मेड़ता-फुलेरा, मेड़ता-बीकानेर व जोधपुर-मारवाड़ जंक्शन स्टेशनों के बीच ट्रेनों में औचक जांच की गई थी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026