विश्व मे लोकतांत्रित संस्थाएं मजबूत हों और जनता के प्रति जवाबदेही हो-ओम बिड़ला

लोकसभा अध्यक्ष की मीडिया से बातचीत

जोधपुर, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर हमारी संसद है। सम्पूर्ण विश्व में लोकतांत्रित संस्थाएं मजबूत हो और जनता के प्रति जवाबदेही हो जिसके लिए व्यापक चर्चा चलती रहती है। लोकसभा अध्यक्ष सर्किट हाउस में मीडिया से अनोपचारिक बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों विश्वव्यापी स्पीकर सम्मेलन में भी इस पर चर्चा हुई। अब सारी दुनिया यह मानती है की शासन चलाने की सोसल की पद्धति लोकतंत्र है।

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, हमारी प्राचीन संस्कृति व संभ्यता में लोकतंत्र है इस लिए भारत विश्व के सम्पूर्ण देशों के लोकतंत्र में मार्गदर्शक की भूमिका भी निभाता है। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन की हर कार्य प्रणाली में लोकतंत्र मौजूद है, हम कोशिश कर रहे है कि लोकतंत्र और मजबूत और पारदर्शी हो ताकि जनता का कल्याण हो सके। इस दौरान सूरसागर विधायक सूर्यकान्ता व्यास, जिला महामंत्री देवेन्द्र सालेचा, महेन्द्र मेघवाल, डा. करणीसिंह खींची, नरेश सुराणा, विजय राजोरिया भी उनके साथ थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews