Doordrishti News Logo

संत किशनाराम की पुण्यतिथि नशामुक्त समाज एवं विष मुक्त अनाज थीम के साथ मनाई जाएगी

जोधपुर,राजाराम कलबी किसान युवा मंडल एवं भारतीय लोक शिक्षण मंच के संयुक्त तत्वावधान में राजाराम आश्रम शिकारपुरा के पूर्व गादीपति महंत किशनाराम की पुण्यतिथि नशामुक्त समाज एवं विष मुक्त अनाज की थीम के साथ मनाई जाएगी। 6 जनवरी को पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्पांजलि,वैदिक प्रार्थना,श्रमदान व नशामुक्त समाज में मेरी भूमिका विषय पर परिचर्चा का आयोजन होगा। 07 जनवरी को विष मुक्त अनाज व उन्नत जैविक खेती का उन्नयन विषय पर वेबीनार के माध्यम से कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – संभागीय आयुक्त ने पंचायत मुख्यालय पर की जनसुनवाई

इस अवसर पर विद्यार्थियों को महापुरुषों की जीवनी,प्रेरक पुस्तकों, प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े साहित्य का वितरण भी किया जाएगा। उपाध्यक्ष अशोक चौधरी कटारडा ने कार्यकर्ताओं से अपील कि है कि किशनाराम की पुण्यतिथि पर सभी अपने स्थानीय क्षेत्र में किशना रामजी के उपदेशों का प्रचार,नशा मुक्ति, सामुहिक श्रमदान,रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन करें।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: