Doordrishti News Logo

गाड़ी की नंबर प्लेट कपड़े से ढंक रखी थी, फुटेज से तलाश

जोधपुर, शहर के हनुवंत स्कूल, शास्त्री सर्किल रोड के बीच में रात को टहलने निकले दंपत्ती की सोने की चेन एक बदमाश झपट कर ले गया। गाड़ी की नंबर प्लेट को कपड़े से ढंक कर रखा हुआ था। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाश का पता लगाने का प्रयास किया गया। मगर उसका सुराग नहीं लगा। घटना में महिला के पति की तरफ से शास्त्रीनगर थाने में प्राथमिकी दी गई।

शास्त्रीनगर थाने के एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि जी सेक्टर 148 में रहने वाले गौतमचंद मेहता पुत्र तखतमल जैन ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वे बुधवार की रात को दस बजे अपनी पत्नी शोभा के साथ खाना खाने के बाद टहलने निकले थे।

हनुवंत स्कूल शास्त्री सर्किल रोड के बीच हाई मास्क लाइट के समीप पहुंचने पर पीछे से एक बाइक पर बदमाश आया और उनकी पत्नी के गले पर झपटा मार कर चेन तोड़ कर ले गया। चेन का कुछ टुकड़ा साड़ी में भी अटक गया जिससे वह बच गया।

एएसआई एक इनोवा के चालक ने बाइक सवार युवक का पीछा भी किया, मगर वो हाथ नहीं लगा। पड़ताल में सामने आया कि बदमाश ने अपनी बाइक की नंबर प्लेट को कपड़े से ढंक कर रखा हुआ था। घटना के बाद आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। मगर फुटेज साफ नजर नहीं आ रहे। फिलहाल पुलिस बदमाश की पहचान कर पकड़ऩे के प्रयास में लगी है। कुछ दिन पहले देवनगर हलके में भी सिंधु महल के सामने एक महिला के गले से डेढ़ तोला चेन मय चांदी का ताबीज लूटा जा चुका है। दोनों वारदात में पुलिस अब जांच कर रही है।

>>> टेऊंराम महाराज की जयंती मनाई

https://doordrishtinews.com/to-solve-the-problems-of-the-common-man-make-a-movement-with-public-cooperation-joshi/politics/

Click image to see offers
Click image to see offers👆

 

 

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026