कमिश्ररेट में 24 वाहन चालकों का ड्रंक एंड ड्राइव में बनाया चालान
- 293 संदिग्ध वाहनों की चैकिंग
- 62 वाहन चालकों का एमवी एक्ट में कार्रवाई
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कमिश्ररेट में 24 वाहन चालकों का ड्रंक एंड ड्राइव में बनाया चालान। पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश के निर्देशानुसार रविवार की रात को पुलिस ने गश्त में 24 वाहन चालकों का ड्रंक एंड ड्राइव में चालान बनाए। 293 संदिग्ध वाहनों की चैकिंग की गई थी। पुलिस ने 178 लोगों का राजकोप ऐप पर फोटो मिलान भी किया।
चकरी और पाशों से जुआ खेलने वाले पकड़े
पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश के निर्देशानुसार,पुलिस आयुक्तालय जोधपुर में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं यातायात नियमों की पालना के लिए रविवार को सायंकालीन व रात्रिकालीन नाकाबंदी/गश्त के समय संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चैकिंग तथा लोकल एवं स्पेशल एक्ट के तहत कार्रवाई अभियान चलाया गया। चैकिंग अभियान शाम 7से रात 11 बजे और फिर रात 12 से सुबह पांच बजे तक चलाया गया।
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों का 60 पुलिस एक्ट में शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध 185 एमवी एक्ट व 184 एमवी एक्ट में कार्रवाई की गई। इसके अलावा 03 काला शीशा लगे वाहनों एवं 58 वाहनों का अन्य एमवी एक्ट में चालान बनाए गए।
