Doordrishti News Logo

शहर राममय महाकुम्भ सा होगा नज़ारा

  • रामनवमी महोत्सव की तैयारियां जोरो पर
  • समिति कर रही हर क्षेत्र में सर्व समाज से व्यापक जनसंपर्क
  • मंदिरों में भक्तों से शामिल होने का आह्वान

जोधपुर(डीडीन्यूज),शहर राममय महाकुम्भ सा होगा नज़ारा। विश्व हिंदू परिषद महानगर संचालित रामनवमी महोत्सव समिति की ओर से 6 अप्रैल को आयोजित होने वाली विराट रामनवमी शोभायात्रा घंटाघर से निकलेगी।

इसे भी पढ़ें – 69वें रेल सेवा पुरस्कार समारोह में 29 रेलकर्मी होंगे पुरस्कृत

समिति महामंत्री जितेंद्र शर्मा ने बताया कि भव्य आयोजन को लेकर समिति अध्यक्ष डॉ पप्पूराम डारा हर क्षेत्र में सर्व समाज से व्यापक जन संपर्क कर लोगों से शोभायात्रा में शामिल होने की अपील कर रहे हैं।जिला प्रचार प्रमुख भरत सोनी ने बताया कि माता का थान व्यापारी संगठन व कीर्ति नगर प्रखंड द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में महोत्सव समिति का साफा पहना स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया।

अध्यक्ष डारा ने कहा कि राम हर व्यक्ति के घट में विराजित हैं। उनके जन्मोत्सव पर सनातन संस्कृति को प्रबल करने के लिए राष्ट्र पुनरूत्थान के इस महाकुम्भ में हर सनातनी को शामिल होना चाहिए। समाज के हर घर पर भगवा ध्वजा लगा कर हर घर दीपोत्सव कार्यक्रम करते हुए रामोत्सव को जोर शोर से मनाया जाए। मुख्य वक्ता महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने सनातन समाज को निडर होकर राष्ट्र धर्म की रक्षा के लिए एकीकृत होने की अपील की।

दक्षिण जिला प्रचार प्रमुख भंवरलाल बाहेती ने बताया कि इसी प्रकार नागौरी गेट चौराहे पर जोधपुर अखाड़ा महासंघ द्वारा सभी वरिष्ठ दलपतियों के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम किया गया। सेवा भारती समिति की ओर से पाल रोड सेवा भवन में पुष्करणा ब्राह्मण समाज द्वारा मंडलनाथ मेले में भी समिति पदाधिकारी का अभिनंदन किया गया ।

कार्यक्रम व्यापार मंडल के दिलीप सेठिया,हुकमाराम ग्वाला, बुद्धि प्रकाश गहलोत,जुगल किशोर शर्मा, नरेंद्र सिंह, कुशाल प्रजापत, पंकज वर्मा एवं टीम ने सहयोग किया।

Related posts:

सोमवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी नगर निगम चुनाव की मतगणना

September 13, 2026

अवैध वेंडिंग पर रेलवे का शिकंजा 130 वेंडर्स पकड़े

September 13, 2026

कोटद्वार में हाथियों का आतंक,रात भर दहशत में ग्रास्टनगंज के लोग

September 13, 2026

सरकारी अस्पताल में ब्रेन एन्यूरिज्म का WEB डिवाइस से सफल उपचार

September 13, 2026

पीपा क्षत्रिय समाज का छात्र एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज

September 13, 2026

जातरू सेवा कर लौट रहे पांच दोस्तों को कार ने मारी टक्कर,दो की मौत

September 13, 2026

अभ्यर्थियों को 29 सितंबर तक प्रस्तुत करना होगा निर्वाचन व्यय लेखा

September 13, 2026

आयुर्वेद चिकित्सालय में चोरी का प्रयास

September 13, 2026

रात्रि में पैदल जाने वाले जातरुओं को पहनाए रिफ्लेक्टिव एप्रिन

September 13, 2026