आदर्श नगर के बच्चों ने अपने अंदाज में सेलिब्रेट किया नववर्ष

  • पुराने वर्ष की विदाई और नववर्ष का किया स्वागत
  • गेम्स,डांस और पार्टी से किया नववर्ष सेलिब्रेट

जोधपुर,पुराने वर्ष 2025 की विदाई और नव वर्ष 2026 का स्वागत की खुशी का इजहार आदर्श नगर के बच्चों ने अपने ही अंदाज में किया। हुआ यूंकि वर्ष के अंतिम दिन 31 दिसंबर की सांझ से ही चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के 20-E सेक्टर स्थित आदर्श नगर के बच्चों ने जाते वर्ष की विदाई और नववर्ष का स्वागत को बाल अंदाज में मनाया।

आयोजन की टीम लीडर कॉलोनी के मकान नम्बर 49 निवासी आदिति थापा और मकान नम्बर 50 निवासी अपूर्वा अग्रवाल ने मिलकर नववर्ष मनाने के लिए कॉलोनी के बच्चों की मीटिंग करने के बाद इस पर्व को मनाने का निर्णय किया। इसके आयोजन के अंतर्गत शाम 9:00 बजे से कार्यक्रम शुरु हुआ।

कार्यक्रम की संयोजक आदिति थापा व अपूर्वा अग्रवाल ने बताया कि आदर्श नगर स्थित श्रीसिद्धेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण साल का अंतिमदिन और नववर्ष का स्वागत कॉलोनी के बच्चों ने अपने ही अंदाज में मनाया। इसके तहत सभी बच्चे एकत्रित हुए और विभिन्न प्रकार के गेम खेले जिसमें तंबोला प्रमुख था। गेम के बाद सभी बच्चों ने वर्ष भर की अपनी स्मृतियों को आपस में साझा किया। इसके बाद नव वर्ष की खुशी में बच्चों ने डांस कर नववर्ष का स्वागत किया।

इसके बाद सभी बच्चों को चटपटे नूडल्स,मंचूरियन और आइस्क्रीम वितरित किया गया। इस तरह से कॉलोनी के बच्चों ने इस पर्व को अपने ही अंदाज में सेलिब्रेट किया। इसमें भाग लेने वाले बच्चों में आदिति सिंह थापा,अपूर्वा अग्रवाल,जाह्नवी,वैदिक,सर्वज्ञ,दैविक, आरव,वेदांशी,हिमांशी, नैतिक सिंह आदि प्रमुख थे।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026