शहर में दिनदहाड़े पेशी करवा कर लौट रहे मुल्जिम पर चलाई गोलियां, मौत

  • रातानाडा इलाके में दिन दहाड़े गोली चलाई
  • सीसीटीवी फुटेज जांच रही है पुलिस
  • बाइक पर आए युवक फायरिंग कर भागे
  • पिस्टल मौके पर छोड़ कर भागे हमलावर
  • रातानाडा थाने से कुछ दूरी पर भाटिया चौराहा पर हुई फायरिंग

जोधपुर, शहर के भाटी चौराहा के समीप शनिवार को दिन में पाली पेशी से लेकर आ रहे दो मुल्जिमों पर अज्ञात हमलवारों ने फायरिंग कर दी। इससे एक मुल्जिम बुरी तरह घायल हो गया। उसे तत्काल मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया। मगर उसकी कुछ देर बाद में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आस पास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज जांचे जा रहे हैं। फिलहाल हमलावरों का पता नहीं चल पाया है।

शहर में दिनदहाड़े पेशी करवा कर लौट रहे मुल्जिम पर चलाई गोलियां, मौत

पुलिस गार्ड दो आरोपियों को पेशी करवा कर लौट रहे थे। इस दौरान दो युवक बाइक पर आए और फायरिंग कर भाग गए। एक मुलजिम को गोली लगी उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी पिस्टल मौके पर छोड़ कर भाग गए। मुलजिम कालू पुरी और सुरेश के खिलाफ गुडा एंदला पाली में मामला दर्ज था। दोनों आरोपी जोधपुर जेल में बंद हैं। जिन्हें पेशी के लिए पाली ले जाया गया था। वापसी में रातानाडा थाने से कुछ दूरी पर स्थित भाटिया चौराहा पर पुलिस की कस्टडी में एक आरोपी पर कुछ युवकों ने फायरिंग कर उसे घायल कर दिया। अचानक हुई इस घटना से अफरा तफरी मच गई। पुलिस की टीम बचाव के मोड में आ गई। फायरिंग के आरोपी मौके से फरार हो गए।

शहर में दिनदहाड़े पेशी करवा कर लौट रहे मुल्जिम पर चलाई गोलियां, मौत

पांच राउण्ड फायरिंग की आशंका, पुलिस तफ्तीश में जुटी

पुलिस आरोपी सुरेश व कालूपुरी को आटो कर जेल ले जा रही थी। 5 गोली लगने से सुरेश घायल हो गया। घबराए हमलवार अपनी पिस्टल भी मौके पर छोड़क़र चले गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत रातानाडा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान व्यापारियों ने घायल को संभाला। पुलिस ने उसे एमडीएम भेजा है। एडीसीपी भागचंद ने बताया कि अज्ञात हमलावरों की तलाश की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

महिला कांस्टेबल की फोटो पर आपत्तिजनक कमेंट,केस दर्ज

January 17, 2026

आरोपी को 2 साल की कठोर सजा व 20 हजार रुपए जुर्माना

January 17, 2026

शराब की पार्टी के बाद युवक को एसयूवी से धक्का देकर नीचे फेंका आरोपी ढाबा चालक गिरफ्तार

January 17, 2026

एमबीएम विवि.में राष्ट्रीय जलशक्ति हैकाथॉन कार्यशाला सम्पन्न

January 17, 2026

शील्ड विजेताओं का जोधपुर स्टेशन पर जोरदार स्वागत

January 17, 2026

कचरा निस्तारण को 180 टन प्रतिदिन क्षमता का मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन बनेगा

January 17, 2026

तिब्बती ऊनी वस्त्र व्यापार संघ ने गरीबों को बांटे निःशुल्क गर्म कपड़े

January 17, 2026

पकड़ा गया सिंथेटिक ड्रग एमडी की फैक्ट्रियों का मुख्य सूत्रधार

January 17, 2026

होटल के बाहर देशी विदेशी पर्यटकों को उकसाने वाला युवक गिरफ्तार

January 17, 2026