Doordrishti News Logo
  • बड़ा भाई भी घर से लापता
  • कार्रवाई कर शव परिजन को सौंपा

जोधपुर, शहर के प्राचीन जलाशय कायलाना में बुधवार को एक होमगार्ड के जवान ने छलांग लगा दी। रात को उसका पानी में पता नहीं चला। गुरूवार की सुबह पुलिस ने गोताखोरों की मदद से फिर तलाश करवाई। दस बजे के आस पास उसका शव पानी से बाहर निकाला जा सका। शव को बाद में मथुरादास माथुर अस्पताल भिजवाया गया। दोपहर में कार्रवाई कर शव परिजन को सौंप दिया गया। बताया जाता है कि उसकी पत्नी अलग रह रही है। उसका एक अन्य बड़ा भाई भी पिछले तीन चार दिनों से गुमशुदा है। जिसकी रिपोर्ट सूरसागर थाने में दर्ज है।

राजीव गांधी नगर थानाधिकारी मूलसिंह भाटी ने बताया कि भूरटिया स्थित गली नंबर 9 में रहने वाला नरपत सिंह पुत्र नगसिंह राजपूत होमगार्ड में लगा हुआ था। वह बुधवार को दिन में अपनी बाइक लेकर कायलाना पहुंचा था। जहां पर बाइक खड़ी कर अपनी चप्पल उतारी और मोबाइल व पर्स को गाड़ी पर रखा था। फिर उसने पानी में छलांग लगा ली। इसे ऐसा करते हुए एक राहगीर द्वारा देखा गया। तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने रात तक उसकी पानी में तलाश की, मगर वो नहीं मिला। इस पर आज सुबह फिर से पानी में उसकी तलाश करवाई गई। तब गोताखोर दस बजे के आस पास उसके शव को बाहर निकाल कर लाए।

थानाधिकारी ने बताया कि मृतक नरपतसिंह शादीसुदा था मगर उसकी पत्नी अलग रहती है। बच्चे भी नही है। उसने किस कारण से पानी में छलांग लगाई इस बारे में फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है। उसका एक बड़ा भाई हड़वंत सिंह भी पिछले तीन चार दिनों से घर से लापता चल रहा है। उसकी गुमशुदगी सूरसागर थाने में दर्ज हो रखी है।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026