Doordrishti News Logo

दुकान में आग लगाने के आरोपी नहीं लगे हाथ

जोधपुर, निकटवर्ती झंवर के गेलावास गांव में रविवार की रात को किराणा दुकान में आग लगाने के आरोपी आज दूसरे दिन भी हाथ नहीं लगे। पुलिस आरोपियों की तलाश मेें लगी है। इसमें दुकान के कैमरें भी तोड़ दिए गए थे।

गेलावास निवासी मनोहर सिंह ने झंवर थाने में रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि वह अपने जनरल स्टोर पर बैठा था। तभी वहां पर राजूराम, आकर दुकान की रैकी करने लगा। मैं उसे देख रहा था, लेकिन कुछ नहीं बोला। इसके बाद उसकी पत्नी सुंदर देवी व बेटा उम्मेदाराम आए और गाली गलोच करने लग गए। कहने लगे कि दुकान पर सीसीटीवी क्यों लगाए हैं? इसको लेकर विवाद हो गया। तब सुंदरी देवी हाथ में लट्ठ लेकर दुकान के आगे लगे कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। उसके बाद काउंटर पर कई बार वार किए।

यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो रही थी। इसके बाद फिर से गाली गलौच करने लगे। रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर मैं घर आ गया। इसके  बाद रात करीब 11.15 बजे मेरा भाई दौडक़र आया और कहा कि दुकान में आग लग गई। जब दुकान पर पहुंचा तो वहां दुकान मालिक (जिसकी दुकान किराए पर ले रखी है।) राजूराम व उनकी पत्नी आग बुझा रहे थे। दुकान में जो सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे, वह जल गए। परिवादी ने राजूराम उसकी पत्नी व बेटे पर दुकान जलाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026