माइनिंग एक्ट में चार महिने से फरार आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),माइनिंग एक्ट में चार महिने से फरार आरोपी गिरफ्तार। कमिश्ररेट की लूणी पुलिस ने माइनिंग एक्ट प्रकरण में चार महिने से फरार आरोपी को पकड़ा है। इसमें एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था।
स्पा सेंटर पर रेड: संचालक के खिलाफ विदेशी महिलाओं को ठहराने का केस दर्ज
थानाधिकारी डॉ.हनुवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि लूणी क्षेत्र में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के संबंध में चार महिने पहले मामला दर्ज हुआ था। जिसमें जंभेश्वर नगर कांकाणी निवासी सागरराम विश्रोई को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया। मगर आरोपी बुधाराम पुत्र भारमलराम की तलाश जारी थी। उसे बुधवार को गिरफ्तार किया गया।