Doordrishti News Logo

खाटू श्यामजी में हुई दुर्घटना दुःखद- बोराणा

जोधपुर,राजस्थान मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा ने सीकर जिले के खाटू श्यामजी मंदिर में आज प्रातः तीन दर्शनार्थी महिलाओं की मृत्यु को बहुत ही दुःखद एंव दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्राधिकरण उपाध्यक्ष बोराणा ने इस घटना को गम्भीरता से लेते हुए सीकर जिला कलेक्टर से जानकारी ली तथा मंदिर क्षेत्र में प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश के साथ दुर्घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं।

बोराणा ने बताया कि प्राथमिक जानकारी अनुसार बताया गया कि खाटू श्यामजी में इन दिनों सामान्य से कई गुना अधिक दर्शनार्थी आ रहे हैं और मेले जैसी अप्रत्याशित भीड़ के कारण सुबह 4 बजे दर्शनों की जल्दबाजी में तीन महिलाओं की भीड़ में फंसने से मृत्य हुई है। बोराणा ने प्राधिकरण मुख्यकार्यकारी अधिकारी महेंद्र खड़गावत को आवशयक कार्यवाही हेतु मौके पर भेजा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026

शहर में सक्रिय लुटेरों ने पर्स और चेन लूटी: एक में आरोपी शांतिभंग में पकड़ा

March 4, 2026

वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

March 4, 2026

चेनपुरा बावड़ी गेर में भिड़े दो गुटों के युवक: एक का सिर फटा केस दर्ज

March 4, 2026