Doordrishti News Logo

रिटायर्ड एएसपी के बैंक खाते से दस हजार पार

एटीएम गलत आदमी के लगा हाथ, पैसा निकाला

जोधपुर, शहर के एयरपोर्ट पुलिस थाना क्षेत्र मेें सेंट्रल स्कूल के समीप रहने वाले रिटायर्ड अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के बैंक खाते से एक शातिर ने दस हजार रूपए निकाल लिए। घटना पाली में हुई। उनके नाम का एक एटीएम आया था जो गलत व्यक्ति के हाथ लग गया। बाद में शातिर ने रूपए निकाल लिए।

थानाधिकारी रमेंद्र सिंह ने बताया कि सेंट्रल स्कूल के समीप रहने वाले पुलिस सेवा से सेवानिवृत एएसपी मुरलीधर गौड़ की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उनके बैंक खाते से किसी शातिर ने 16 जुलाई को दस हजार रूपए निकाल लिए। उनके नाम का एक एटीएम कार्ड आया था। जो उनके पुराने वाले एड्रेस पाली पर चला गया। वहां किसी शातिर के हाथ यह कार्ड लगा और उसने खाते से रूपए निकाल लिए। घटना का पता उन्हें बाद में चल पाया। शनिवार को इस बारे में अज्ञात शख्स के खिलाफ धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026