Doordrishti News Logo

डीएसटी, क्यूआरटी और सदर कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

जोधपुर, कमिश्नरेट की जिला पूर्व की डीएसटी, क्यूआरटी और सदर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए घंटाघर कबाड़ खाना परिसर से दस जुआरियों को पकड़ा है। इनके पास से एक लाख दस हजार से ज्यादा की राशि भी जब्त की गई। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

सदर कोतवाली थानाधिकारी हरीशचंद सोलंकी ने बताया कि डीएसटी टीम के प्रभारी दिनेश डांगी को सूचना मिली कि घंटाघर कबाड़ खाना क्षेत्र मेेें कुछ लोगों द्वारा जुआ खेला जा रहा है। बड़े स्तर पर जुआ खेले जाने की सूचना पर क्यूआरटी टीम के हैडकांस्टेबल सुभाष, खुद थानाधिकारी सोलंकी, एएसआई नाथूसिंह,पृथ्वीसिंह, कांस्टेबल पुखराज, सुनील, पप्पूराम, अक्षय कुमार, महेश कुमार एवं संपतराम ने दबिश दी। तब जुआं खेल रहे दस लोगों को घेरेबंदी कर पकड़ा गया।

इसमें बम्बा मोहल्ला निवासी मोहम्मद इमरान, उदयमंदिर के इकरामुद्दीन, मालियों की गली उदयमंदिर निवासी राजेश, सोजती गेट निवासी अल्ताफ, शिपहाऊस भारत कॉलोनी निवासी युसुफ, मियों की मस्जिद निवासी अयुब, गायों की फाटक नागौरी गेट निवासी कासम खां, अकरम एवं मच्छी मार्केट निवासी मजीद खां को पकड़ा गया। इन लोगों के पास से पुलिस ने 1 लाख 10 हजार 350 रूपए जब्त किए। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम में केस बनाया गया।

>>> भंवरी देवी के पुत्र पर सामूहिक दुष्कर्म आरोप

Shop now 👆

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

You missed