Doordrishti News Logo

चौथ माता मेले पर ट्रेनों का चौथ का बरवाड़ा स्टेशन पर अस्थाई ठहराव

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चौथ माता मेले पर ट्रेनों का चौथ का बरवाड़ा स्टेशन पर अस्थाई ठहराव। चौथ माता के वार्षिक मेले के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा चयनित रेलसेवाओं को चौथ का बरवाड़ा स्टेशन पर अस्थाई ठहराव किया जा रहा है।

जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के अनुसार निम्न रेलसेवाओं का चौथ का बरवाड़ा स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव रहेगा। इसके तहत ट्रेन संख्या 20844 भगत की कोठी- बिलासपुर एक्सप्रेस 8 जनवरी को चौथ का बरवाड़ा स्टेशन पर प्रातः 9.03 बजे आगमन कर 9.05 बजे प्रस्थान करेगी।

माघ मेला के दौरान प्रयागराज रामबाग स्टेशन पर पार्सल यातायात पर प्रतिबंध

ट्रेन संख्या 20846 बीकानेर- बिलासपुर एक्सप्रेस 6 जनवरी को चौथ का बरवाड़ा स्टेशन पर प्रातः 9.03 बजे आगमन कर 9.05 बजे प्रस्थान करेगी।