Doordrishti News Logo

जोधपुर में पारा 43 पार,गर्म हवा के थपेड़ों से सड़कें सूनी

भीषण गर्मी का दौर शुरू

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर में पारा 43 पार,गर्म हवा के थपेड़ों से सड़कें सूनी। प्रदेश में अब भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। मारवाड़ में भी पिछले दो दिन में गर्मी का असर तेज हुआ है। रविवार को बाड़मेर में पारा जहां 45 डिग्री पार हो गया था वहीं आज जोधपुर शहर में पारा 43 डिग्री पार हो चला।

इसे भी पढ़िए – वांछित कैलाश महाराष्ट्र के रायगढ़ में साईक्लोनर के टीम के हत्थे चढ़ा

दिनभर गर्म हवा के थपेड़ों से आमजन का बुरा हाल हो गया। दोपहर तक तो शहर की सडक़ें सूनी हो गई। बाहर निकलने पर लू चलने का आभास हुआ है। हालांकि मौसम विभाग ने आगामी दो तीन दिन में मारवाड़ में लू के आसार जताए है। तापमान में अपेक्षाकृत वृद्धि दर्ज होगी।

पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद अब मारवाड़ में भीषण गर्मी का असर हो गया। सोमवार को जोधपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में गर्म हवाएं तन को भेदती रही। पारा 43 डिग्री पार होने से गर्म हवाओं ने झकझोर दिया। दोपहर तक सूर्य देव पूरी तरह से तमतमाएं हुए थे। आगामी दो तीन दिन तक गर्मी का असर तेज होने की चेतावनी दी गई है।

आप अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

विशाखापट्टनम गाड़ी से 5.21 लाख का 10.430 किग्रा.गांजा बरामद

July 27, 2026

कारगिल विजय सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान का अमर प्रतीक-राज्यपाल

July 27, 2026

कुड़ी भगतासनी में 98.98 लाख के विद्यालय भवन का शिलान्यास

July 27, 2026

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शिशु एवं बालिका गृह का किया निरीक्षण

July 27, 2026

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया मण्डोर व कायलाना का अवलोकन

July 27, 2026

तीनों विधानसभा के बूथों पर सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात

July 27, 2026

आत्मजागरण का मार्ग प्रशस्त करने की सशक्त जीवनदृष्टि है सत्संग-राज्यपाल

July 27, 2026

शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज का सावन महोत्सव 16 अगस्त को

July 27, 2026

एसी से निकल रहे पानी को लेकर परिवार पर हमला

July 26, 2026