श्रीरिक्तेश्वर भैरूनाथ का हुआ तेलाभिषेक

जोधपुर(डीडीन्यूज),श्रीरिक्तेश्वर भैरूनाथ का हुआ तेलाभिषेक। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ विकास एवं पर्यावरण ट्रस्ट द्वारा श्रीरिक्तेश्वर भैरूनाथ मन्दिर किला रोड़,जोधपुर के प्रांगण में आज भाद्रपद शुक्ला त्रयोदशी को पाटोत्सव का भव्य आयोजन चल रहा है।

श्रीरिक्तेश्वर भैरूनाथ विकास एवं पर्यावरण ट्रस्ट अध्यक्ष गणेश वल्लभ व्यास व सचिव हरिश ओझा ने बताया कि पाटोत्सव कार्यक्रम में प्रातः 11.30 बजे से वैदिक मंत्रोच्चार से श्रीरिक्तेश्वर भैरूनाथ का तेलाभिषेक किया जा रहा है, जिसमें पंडित सत्यनारायण दवे राजवेदियां के आचार्यत्व में पं.बिहारीलाल शर्मा, पं प्रफुल दवे,पं.जितेन्द्र राजजोशी, पं.विरेन्द्र राजजोशी,पं.दीक्षित बोहरा,पं.राजेश दवे,पं.ललित दवे, पं.आशीष दवे,पं.नक्षत्र,पं.मुकेश दवे,पं.गौरीशंकर ओझा,पं.अश्विनी दवे इत्यादि लगभग 51 ब्राह्मण पंडितों के सानिध्य में लगभग 31 श्रद्धालुओं द्वारा 121 किलो से तेलाभिषेक किया जा रहा है।

सायं 7 बजे से महाआरती का आयोजन होगा। रात्रि 8 बजे से भजन संध्या जोधपुरिया एण्ड पार्टी द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर भव्य फूलमण्डली कर मंदिर को सजाया जा रहा है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र दवे ने समस्त भक्तजनों से सानुरोध किया कि इस मांगलिक अवसर पर सपरिवार देव दर्शन का लाभ उठावें।

पाटोत्सव के शुभ अवसर पर गणेश वल्लभ व्यास ट्रस्ट अध्यक्ष,हरिश ओझा सचिव,धीरेन्द्र कुमार दवे कोषाध्यक्ष,संरक्षक जयनारायण जोशी,प्रतापचन्द त्रिवेदी,हेमन्त घोष, महेन्द्र बोहरा,राजेश त्रिवेदी,ट्रस्टी रमेश घोष,शरद ठाकुर,ओमदत्त बोहरा,मनोनित सदस्य नवीन शर्मा, राजकुमार ओझा,महेश जोशी, योगेश ओझा,राजकुमार बोहरा, अर्जुन ओझा, कृष्ण अवतार दवे, सुरेश दवे,दिनेश ओझा,चन्द्रशेखर ओझा,रितेश दवे,हर्षवर्धन व्यास, अचलेश्वर ओझा,रणजीत जोशी, जितेन्द्र ओझा आदि सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित हुए।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026