teenager-kidnapped-and-raped-accused-arrested

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर, जिला पूर्व में एक किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने पॉक्सो एवं दुष्कर्म केस में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया है।जिला पूर्व पुलिस ने बताया कि एक किशोरी को उसका पड़ौसी युवक शादी की नीयत से भगाकर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews