Doordrishti News Logo

ट्रेक्टर ट्रॉली में मिट्टी भर रहा किशोर मिट्टी ढहने से दबा,मौत

  • दो बच्चे और साथ थे
  • भागकर परिजन को बुलाया

जोधपुर,ट्रेक्टर ट्रॉली में मिट्टी भर रहा किशोर मिट्टी ढहने से दबा,मौत।निकटवर्ती मथानिया के उम्मेदनगर क्षेत्र में रविवार की शाम को खेत से ट्रेक्टर ट्रॉली में मिट्टी भराई करते समय मिट्टी अचानक ढह गई। इसके नीचे दबने से किशोर की मौत हो गई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। इस बारे मेें दादा की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।

यह भी पढ़ें – सबइंस्पेक्टर और आरएएस में नौकरी का झांसा देकर 54.40 लाख की ठगी

मथानिया थानाधिकारी हरी सिंह ने बताया कि उम्मेदनगर क्षेत्र में रहने वाले मोहनराम पुत्र ठाकराराम विश्रोई का 15 वर्षीय पोता राकेश पुत्र सहीराम विश्रोई रविवार को अपने दो अन्य रिश्तेदारों के साथ मेें खेत में मिट्टी को लेकर ट्रेक्टर ट्रॉली में भर रहा था। तब अचानक से वहां पर मिट्टी ढह गई और वह दब गया। साथ वाले दो बच्चे दौडक़र घर पहुंचे और सूचना दी। घरवालों और अन्य लोगों ने मिलकर मिट्टी को फावड़े से हटाया तब वह अंदर मिला। इस पर उसे तत्काल मथानिया सैटेलाइट अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। बच्चों के मिट्टी भराई के समय बड़ी उम्र का कोई व्यक्ति पास में नहीं था। ट्रेक्टर ट्रॉली चालक भी वहां पर मौजूद नहीं था। मृतक के दादा मोहनराम ने इस बारे में मर्ग की रिपोर्ट दी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: