Doordrishti News Logo

शिक्षिका ने शिक्षकों पर लगाया बदनीयत का आरोप,केस दर्ज

जोधपुर,शिक्षिका ने स्कूल के शिक्षकों पर लगाया बदनीयत का आरोप,केस दर्ज। जिले की एक स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका ने अपने साथ वाले शिक्षक पर गलत तरीके से छूने और बदनीयत रखने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। एक थाने में इसका प्रकरण दर्ज हुआ है। तीन शिक्षकों के खिलाफ यह रिपोर्ट दी गई है। शिक्षिका ने पूर्व में प्रधानाचार्य से भी शिकायत दी थी, मगर कार्रवाई नहीं होने पर आज शिक्षिका थाने पर पहुंची और केस दर्ज करवाया।

पढ़ें पूरी खबर यहां- भ्रष्टाचार में दोषी पाए गए तीन पटवारियों को किया सेवा से पदच्युत

पुलिस निरीक्षक ने बताया कि एक शिक्षिका की तरफ ये आरोप लगाए गए है कि वह स्कूल में काफी समय से पढ़ा रही है। एक शिक्षक साथी द्वारा उसे गलत नीयत से देखने के साथ छुूआ जाता है। दो अन्य शिक्षक भी इसका साथ देते है। स्कूल प्रबंधन को भी शिकायत दी गई थी,मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। शिक्षिका का आरोप है कि स्कूल के शिक्षक ने उसे गेट पर रोका और फिर बदतमीजी की थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: