Doordrishti News Logo

मोगड़ा में पकड़ा गया डीजल चोरी के आरोप में टैंकर चालक

  • डीएसटी की सूचना
  • बाड़े में बैठा एक व्यक्ति भागने में सफल
  • 30 लीटर डीजल कम मिला

जोधपुर(डीडीन्यूज),मोगड़ा में पकड़ा गया डीजल चोरी के आरोप में टैंकर चालक। शहर के निकट मोगड़ाखुर्द गांव में एक बाड़े में डीएसटी पश्चिम की सूचना पर विवेक विहार पुलिस ने रेड दी। बाड़े में बैठा शख्स मौके से भागने में सफल हो गया। पुलिस ने बाड़े से बाहर निकल रहे टैंकर चालक को पकड़ा। टैंकर की जांच में पता लगा कि उसमें 30 लीटर डीजल कम है। इस पर चालक को गिरफ्तार कर टैंकर को जब्त किया गया।

विवेक विहार थाने के एएसआई शंकरलाल ने बताया कि डीएसटी पश्चिम को सूचना मिली कि मोगड़ा खुर्द गांव में एक बाड़े मेें डीजल चोरी की जाती है। इस पर विवेक विहार थाने से एएसआई भरतलाल मय जाब्ते के वहां पहुंचे। तब बाड़े में बैठा एक शख्स राणाराम देवासी भाग गया। बाड़े से टैंकर लेकर बाहर निकल रहे चालक को पुलिस ने पकड़ा।

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

टैंकर की जांच में 30 लीटर डीजल कम मिला। इस पर चालक सियाकों की ढाणी कानावास का पाना डांगियावास निवासी श्यामलाल पुत्र हनुमानराम विश्रोई को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे डीजल चोरी के आरोप में पकड़ा गया है। एएसआई शंकरलाल ने बताया कि मामले में अग्रिम जांच की जा रही है।

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026