फ़ैशन में दिखाया टेलेंट ऑपरेशन सिंदूर ने रुलाया
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),फ़ैशन में दिखाया टेलेंट ऑपरेशन सिंदूर ने रुलाया। प्रताप नगर स्थित महिला पीजी महाविद्यालय के सभागार में शहर की सीमा मोंटेसरी एंड सैकेंडरी स्कूल के बच्चो ने स्कूल के वार्षिकोत्सव में अपने टेलेंट का प्रदर्शन किया। प्रधानाध्यापिका सरला ओझा ने बताया कि कार्यक्रम में नन्हें बच्चो से लेकर बड़े बच्चों ने शीलु व्यास, पायल बोड़ा व आयुषी लोहरा के साथ सीपी रागवानी व स्वर्णलता रागवानी के प्रयासो से बच्चों ने अपने टेलेंट से सभी को प्रभावित किया।
कृषि कार्य करते करंट से कृषक की मौत
गीतों,नृत्यों व रंगारंग प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया। केजी के बच्चे भूविक ने सभी देशों की राजधानियों के नाम बेधड़क बोलकर अपनी प्रतिभा को मुखारित किया। ऑपरेशन सिंदूर की प्रभावशाली प्रस्तुति से सबकी आंखे एक बार नम हो गई।
प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत किया गया। इसमें ओम प्रकाश लोहरा,आरपी लोढ़ा,गायत्री लोहरा व सरला ओझा ने भूमिका निभाई। 10वीं बोर्ड के प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व न्यायाधीश गोपाल कृष्ण व्यास ने छोटे बच्चों की फ़ैशन परेड देखकर कहा कि स्टेज पर बच्चों का स्वाभाविक टेलेंट स्कूल के टीचर्स की मेहनत को साकार किया।
प्रसिद्ध ओर्थों सर्जन डॉ. राजेश्वर कल्ला ने कहा इस स्कूल के कलाकार के साथ यहाँ से पास-आउट विध्याथियों नें देशभर में शहर व स्कूल का नाम रोशन किया। बिठुजा धाम के छगनीराम ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी। सभागार में अभिभावकों ने तीन घंटे तक बच्चों की प्रस्तुतियों पर करतल ध्वनि से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 10 के विद्यार्थी भव्या शर्मा व अनमोल जोशी के साथ शशि कान्त अवस्थी ने किया।
