Doordrishti News Logo

ड्रग्स अपराधियों के विरुद्ध मुहिम चलाकर सख्त कार्यवाही करें-मुख्य सचिव

जयपुर,ड्रग्स अपराधियों के विरुद्ध मुहिम चलाकर सख्त कार्यवाही करें-मुख्य सचिव। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कहा है कि ड्रग्स अपराधियों के विरुद्ध मुहिम चलाकर सख्त कार्यवाही करें।पंत ने यह बात सोमवार को शासन सचिवालय में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनन्द कुमार व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुलिस विभाग, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो,कारागार,गृह रक्षा,अभियोजन तथा राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला के विभागाध्यक्षों के विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कही।

मारवाड़ में नशे का कारोबार पूरी कथा यहां पढे-मुंबई पुलिस आरोपी को मुंबई लेकर पहुंची

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने निर्देश दिये कि राज्य में मादक पदार्थ,खनन माफिया,संगठित अपराध के विरूद्ध सघन निरोधात्मक कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिला अत्याचार के प्रति अति संवेदनशील है। महिलाओं के साथ किसी भी तरह की घटना होने पर उसकी त्वरित जांच कर अपराधी को सजा दिलवाना सुनिश्चित किया जाये। इसके लिए सभी कार्मिकों तथा कम्युनिटी पुलिसिंग को भी क्रियाशील किया जाये जिससे अपराधियों में भय व आमजन में विश्वास हो।

यह भी पढ़िए- अन्तराष्ट्रीय फ़िल्म फेस्टिवल में स्ट्रेसलेस को मिला बेस्ट शॉर्टफ़िल्म ऑफ़ द ईयर का अवार्ड

मुख्य सचिव पंत ने निर्देश दिये कि अपराधियों को सजा दिलवाने हेतु राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला द्वारा त्वरित सेंपल परीक्षण किये जायें। जेलों में नवीनतम तकनीकों का अध्ययन कर जैमर/टावर लगवाए जाएं ताकि जेल से अपराधियों द्वारा बाहर सम्पर्क नहीं किया जा सके।

बैठक में रश्मि गुप्ता,यूआर साहू, महानिदेशक पुलिस,राजेश निर्वाण, महानिदेशक गृह रक्षा व कारागार, रवि प्रकाश मेहरड़ा महानिदेशक एसीबी,रवि शर्मा निदेशक अभियोजन,अजय शर्मा,निदेशक एफएसएल व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

दूरदृष्टि न्यूज का एप यहां से इंस्टॉल कर सकते हैं https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026