Doordrishti News Logo

मुंबई पुलिस आरोपी को मुंबई लेकर पहुंची

  • 104 करोड़ की ड्रग का मामला
  • आरोपी अब पुलिस अभिरक्षा में
  • कई सारे राज खुलने की संभावना
  • देश भ में जुडे थे तार

जोधपुर,मुंबई पुलिस आरोपी को मुंबई लेकर पहुंची। मुंबई पुलिस ने रविवार को जोधपुर में एक ड्रग्स फैक्ट्री का खुलासा किया था। साथ ही मौके से करीब 104 करोड़ से अधिक कीमत की ड्रग्स जप्त की। यह ड्रग्स फैक्ट्री एक सर्विस सेंटर की आड़ में चल रही थी। मुंबई पुलिस ने एक आरोपी को भी पकड़ा है। मुंबई पुलिस के ज्वॉइंट कमिश्नर सत्य नारायण चौधरी के निर्देश पर इंस्पेक्टर योगेश शिंदे ने यह कार्रवाई की गई थी। आरोपी को मुंबई पुलिस लेकर गई है और उसे अभिरक्षा में लिया गया है। आरंभिक पड़ताल में सामने आया कि इनके तार देश भर से जुड़े हुए थे। बालीबुड तक पुलिस तार खंगालने की कोशिश में जुटी है।

यह भी पढ़ें – रणकपुर एक्सप्रेस अगले माह से एलएचबी रैक से चलने लगेगी

जोधपुर शहर नशे की चपेट में तो लंबे समय से है,लेकिन अब एक के बाद एक ड्रग्स बनाने के ठिकानों का खुलासा हो रहा है। हाल ही में एन सीबी की कार्रवाई के बाद अब मुंबई पुलिस ने मोगड़ा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।

रविवार को मुंबई पुलिस ने यहां सर्विस सेंटर की आड़ में चल रही ड्रग फैक्ट्री पर रेड मारकर करीब 104 करोड़ की ड्रगस बरामद की है। जोधपुर के मोगड़ा स्थित इस फैक्ट्री से एमडी ड्रग्स का उत्पादन किया जा रहा था। फैक्ट्री को सीज कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार मुंबई में सप्लाई हो रही ड्रग्स का कनेक्शन जोधपुर से होने का इनपुट था।

मोगड़ा से गुडा रोड जाने वाले रास्ते में एक फैक्ट्री का अपडेट मिला था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने जोधपुर पहुंचकर ड्रग फैक्ट्री पर रेड मारी। इसके साथ ही यहां कुछ अन्य फैक्ट्रियों पर कार्रवाई की गई है।
इस फैक्ट्री का संचालन मोगड़ा निवासी भारमल जाट कर रहा था। भारमल को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी पिछले 6 महीने से सर्विस सेंटर के नाम पर ड्रग फैक्ट्री संचालित कर रहा था।

यह भी पढ़ें – वरुणार्ची व योगेश्वरी माताजी का 6वां पाटोत्सव आज

एक केमिस्ट को गिरफ्तार किया था
मुंबई पुलिस ने पिछले दिनों ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री पर कार्रवाई करते हुए एक केमिस्ट को गिरफ्तार किया था। केमिस्ट से पूछताछ में मुंबई पुलिस को पता चला कि उसने ड्रग्स बनाने के लिए कहां-कहां मशीन लगाई है। इसी कड़ी में उसने जोधपुर के मगरा में मशीन लगाने की सूचना पुलिस को दी, जिस पर मुंबई पुलिस की टीम शनिवार को जोधपुर पहुंची थी।

रविवार को टीम मोगरा स्थित भारमल जाट की फैक्ट्री पहुंची,जहां पुलिस को मौके से डेढ़ किलो एमडी और 67 किलो रसायन उत्पाद मिला। जिसका इस्तेमाल एमडी ड्रग्स बनाने में होता है। ऐसे में मुंबई पुलिस का दावा है कि एमडी सहित पूरे माल की कीमत करीब एक सौ चार करोड़ से अधिक है।

मारवाड़ में बन रहा नशे का हब
पिछले महिने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सिरोही और जोधपुर में कार्रवाई करते हुए ड्रग्स बनाने की फैक्ट्रियों का खुलासा किया था। जोधपुर के ओसियां में एक मेडिकल स्टोर संचालक के घर में ड्रग्स बनाने की मशीन लगी हुई थी,जहां से ड्रग्स भी बरामद की गई थी। जोधपुर क्षेत्र में पहली बार ड्रग्स बनाने का खुलासा हुआ था। कार्रवाई से पहले फैक्ट्री की भनक स्थानीय पुलिस को नहीं लगी थी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026