Doordrishti News Logo

समय व गुणवत्ता का रखें ख्याल,वरना होगी कार्यवाही- कलेक्टर

शहरी सड़कों के निर्माण व मरम्मत के लिए कलेक्टर ने ली बैठक

जोधपुर,जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने बुधवार शाम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शहर की सड़कों की मरम्मत एवं निर्माण कार्य के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक ली।
बैठक में जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त अवधेश मीना,नगर निगम आयुक्त (दक्षिण)अरुण कुमार पुरोहित,नगर निगम आयुक्त (उत्तर) अतुल प्रकाश,अतिरिक्त जिला कलेक्टर (द्वितीय) राजेंद्र डांगा सहित जेडीए,पीडब्ल्यूडी एवं नगर निगम के अधीक्षण अभियंता,अधिशासी अभियंता,सहायक अभियंता तथा कनिष्ठ अभियंता उपस्थित थे।

डीएलबी के अंतर्गत सड़कों की मेंटेनेंस का कार्य अगले 2 दिन में करें शुरू

जिला कलेक्टर ने बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि डीएलबी (डिफेक्टिव लायबिलिटी पीरियड) के अंतर्गत आने वाली सभी सड़कों की मेंटेनेंस का कार्य ठेकेदारों के माध्यम से अगले 2 दिन में शुरू करवाया जाना सुनिश्चित कराएं।

अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त सड़कों का होगा स्थाई समाधान

उन्होंने अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के स्थाई समाधान के संबंध में निर्देश दिए कि इंटरलॉकिंग ब्लॉक के द्वारा सड़कों की मरम्मत की जाए। तथा बीटी पैचिंग के माध्यम से भी सड़कों को दुरुस्त किया जाए।

स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य शीघ्र होगा शुरू

जिला कलेक्टर ने सभी स्वीकृत सड़कों के निर्माण कार्य को भी शीघ्रातिशीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए।

गुणवत्ता के साथ समय पर हो काम

बैठक में जिला कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट रूप से सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत कार्य को समय पर तथा पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं होगा यदि गुणवत्ता में कमी पाई गई तो संबंधितों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026