Doordrishti News Logo

सिंथेटिक एमडी ड्रग और अफीम का दूध बरामद,दो गिरफ्तार

डीएसटी ग्रामीण व पीपाड़ शहर पुलिस की कार्रवाई

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सिंथेटिक एमडी ड्रग और अफीम का दूध बरामद,दो गिरफ्तार। जिला ग्रामीण की स्पेशल टीम और पीपाड़ शहर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में दो युवकों को पकड़ा है। एक के पास से 58 ग्राम सिंथेटिक एमडी ड्रग और दूसरे से अफीम का दूध बरामद हुआ है।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पीडी नित्या ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम के लिए पुलिस थाना पीपाड़ हल्का क्षेत्र के सरहद ग्राम रिंया में डीएसटी व पुलिस थाना पीपाड़ शहर द्वारा 02 अलग-अलग कार्रवाई की गई।

बीएसएफ मेंं आरक्षक-जीडी पद पर फर्जी तरीके पर पाई नियुक्ति

एएसपी भोपालसिंह लखावत के निर्देशन व वृताधिकारी बिलाड़ा अन्नराजसिंह राजपुरोहित एवं डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भवंरिया व पीपाड़शहर थानाधिकारी खेताराम सियोल के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर सरहद ग्राम रियां पहुंचे तब सड़क किनारे एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़ा था,जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगा तो पुलिस टीम ने घेरा देकर रोका व नाम पता पूछा तो अपना नाम सुनिल देवासी निवासी जेतिवास बिलाड़ा होना बताया एवं उसकी लेने पर पास में 58 ग्राम अवैध सिंथेटिक ड्रग्स एमडी ड्रग बरामद हुई।

इसी तरह सरहद ग्राम रियां सेठाकी में रामदयाल देवासी के घर पर दबिश दी। वह पुलिस को देखकर भागने लगा तब उसे पकड़ा गया। उसके पास से 117.83 ग्राम अवैध अफीम दूध बरामद हुआ।

Related posts: