चारे के छपरे में जुटाया सिंथेटिक नशे का सामान केमिकल और उपकरण जब्त आरोपी गिरफ्तार

  • एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की कार्रवाई
  • भांजे और उसके दोस्त के साथ देसी जुगाड़ से एमडी बनाने की जुगत में था

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चारे के छपरे में जुटाया सिंथेटिक नशे का सामान केमिकल और उपकरण जब्त आरोपी गिरफ्तार।राजस्थान में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) का नशे के जहरीले कारोबार पर एक्शन जारी है। बाड़मेर जिले के जाणियों का मगरा गांव में एक खेत पर चारे के छपरे में सिंथेटिक ड्रग एमडी बनाने के लिए उपकरण और केमिकल जुटाने की साजिश का पर्दाफाश करते हुए एएनटीएफ ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। मौके से बड़ी मात्रा में केमिकल और उपकरण जब्त किए गए।

एएनटीएफ आईजी विकास कुमार ने बताया कि जब्त किए गए केमिकल और उपकरण से करीब 4.50 करोड़ रुपए की एमडी चार दिन में तैयार की जा सकती थी। आरोपी निम्बाराम ने करीब 20-25 दिन पहले अपने तस्कर भांजे ओम प्रकाश और उसके दोस्त शैतान के साथ मिलकर मोटी रकम कमाने के लालच में एमडी की फैक्ट्री लगाने की साजिश रची,लेकिन एएनटीएफ ने पैर जमने से पहले ही उसके इरादों पर पानी फेर दिया।

पार्क के पास में अवैध पिस्टल लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

उन्होंने बताया अब तक की पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी ने करीब 10-15 दिन पहले केमिकल खरीदकर अपने खेत पर बने छपरे में रख दिया। वह अपने भांजे और उसके दोस्त के साथ देसी जुगाड़ से एमडी बनाने की जुगत में था। जब्त केमिकल और उपकरण से करीब 15 किलो एमडी का उत्पादन हो सकता है। इससे 15 हजार खुराक तैयार होती। मौके से चार जरीकेन में 146.230 किलो टालवीन,एक जरीकेन में 45.880 किलोग्राम मोनो मिथाइलमीन और दो मथने वाले स्टील के झेरने जब्त किए गए हैं।

यूं आया पकड़ में,घेराबंदी की 
आईजी विकास कुमार ने बताया कि एएनटीएफ को जाणियों का मगरा में सिंथेटिक ड्रग एमडी बनाने की फैक्ट्री तैयार करने की सूचना मिली थी। टीम ने जानकारी जुटाई तो खेत में बने मकान के पास चारे के छपरे में केमिकल के ड्रम नजर आए। जहां एक शख्स की गतिविधियां संदिग्ध लगी। टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पड़ताल के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी निम्बा राम पांचवीं पास है। वह खेती बाड़ी करता था। कम समय में बड़ी रकम कमाने के प्रयास में उसने देसी जुगाड़ से एमडी की फैक्ट्री शुरू करने की जुगत लगाई।