सांकेतिक दांडी मार्च आयोजित
- आजादी के अमृत महोत्सव
- महात्मा गांधी दर्शन समिति और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में हुआ आयोजन
जोधपुर, जिला प्रशासन एवं महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति द्वारा संयुक्त रूप से शनिवार को दांडी दिवस के उपलक्ष्य में जालोरी गेट से बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थियों,स्काऊट गाइड्स, कैडेट्स, प्रशासन के अधिकारियों, गांधी जीवन दर्शन समिति के पदाधिकारियों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों द्वारा सांकेतिक दांडी मार्च जालोरी गेट से महात्मा गांधी विद्यालय तक निकाला गया।
सांकेतिक मार्च को अपर जिला कलक्टर सत्यवीर यादव,सलीम खान, गांधी जीवन दर्शन समिति जोधपुर के संयोजक डॉ.अजय त्रिवेदी,अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी रफीक खान, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक अनिल व्यास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रघुपति राघव राजाराम की धुन पर निकाले गए मार्च के समापन पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए गांधी दर्शन समिति के संयोजक डॉ. अजय त्रिवेदी ने कहा कि विश्व के विभिन्न भू-भागों में युद्ध और अस्थिरता के वातावरण में महात्मा गांधी का दांडी मार्च वसुधैव कुटुम्बकम् की अवधारणा को सिद्ध करते हुए अपरिहार्य एवं प्रासंगिक है। विश्व शांति के लिए बापू के बताये मार्ग पर चलना आज के समय की प्रमुख आवश्यकता है। इस अवसर पर प्रीतम शर्मा, गांधी दर्शन समिति के हुकुम सिंह, विनोद जांगिड़, ओंकार सिंह, विकास व्यास, अक्षय गहलोत, दौलत सिंह, इलियास मोहम्मद, मनीष लोढ़ा, पूनम व्यास,रविन्द्र सिंह,अशोक सोलंकी स्काऊट गाइड के छत्तर सिंह उपस्थित थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews