नव वर्ष स्वागत को आतुर सूर्यनगर वासी:शराब नहीं दूध से करें स्वागत
- सुरक्षा व्यवस्था में लगाए 15 सौ पुलिस कर्मी
- कमिश्ररेट में पूरी रात रहेगा पुलिस का पुख्ता बंदोबस्त
- हुड़दंग मचाने पर जाना पड़ सकता है जेल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नव वर्ष स्वागत को आतुर सूर्यनगरवासी: शराब नहीं दूध से करें स्वागत।जोधपुर कमिश्नरेट में नववर्ष की पूर्व संध्या पर कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के खास बंदोबस्त किए हैं। करीब डेढ़ हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी शहर के हर गली-चौराहे पर तैनात रहेंगे। शहर के प्रमुख मार्गों,होटल रेस्टोरेन्ट,क्लब व चौराहों पर विशेष तौर पर जाब्ता तैनात होगा। हाईवे व मुख्य मार्ग पर पुलिस गश्त करेगी। सड़क पर हुड़दंग करने वाले व शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी पुलिस नजर रखेगी।
पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश ने बताया कि जोधपुर में नए साल के जश्न के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। शहर में लगभग डेढ़ हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस पूरी रात ड्यूटी पर रहेगी। नए साल की रात किसी भी तरह का हुड़दंग या ड्रिंक एंड ड्राइव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर के हर मुख्य चौराहे और आयोजन स्थलों पर पुलिस नाके लगाए गए हैं। वहीं हाईवे पर भी पुलिस की टीमें लगातार पेट्रोलिंग करेंगी।
अभय कमांड सेंटर से पूरे शहर की निगरानी
अभय कमांड सेंटर से पूरे शहर की निगरानी की जाएगी। सेक्टर प्रभारी अपनी टीमों के साथ लगातार गश्त व्यवस्था पर नजर रखेंगे। जहां भी भीड़भाड़ होगी,वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान,चौराहे व मार्ग पर उत्पात मचाते या गलत हरकत करते पाया गया तो उस पर कार्रवाई होगी।
गाड़ी पर ना करें स्टंट
तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाकर स्टंट करने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उपायुक्त पूर्व पीडी नित्या और पुलिस उपायुक्त पश्चिम विनीत कुमार बंसल के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्तों और सभी वृत्त सहायक पुलिस आयुक्तों के नेतृत्व में थानाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। कमिश्नर ने बताया कि सभी अधिकारी अपनी टीम के साथ शहर में घूमेंगे। जितने भी आयोजन स्थल है वहां पर विशेष निगरानी होगी। ड्रिंक एंड ड्राइव चालान पर जोर रहेगा।
मंडलनाथ चौराहा पर पूर्व सांसद के पेट्रोल पंप पर तोड़फोड
दारू नहीं,दूध से करें नववर्ष की शुरुआत,बैनर का विमोचन
पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश ने आमजन से अपील की है कि नववर्ष 2026 की शुरुआत शराब से न करें। शराब की जगह दूध पीकर नए साल का स्वागत करें। इसको लेकर आज एक बैनर भी जारी किया गया। इस दौरान कमिश्नर ने कहा-आप नए साल को एंजॉय कीजिए,लेकिन कानून का उल्लंघन न हो,इसका ख्याल रखिए। पुलिस ने शहर में प्रमुख चौराहों व मार्गों पर इस संबंध में बैनर व होर्डिंग भी लगवाए हैं। इनमें आमजन से दारू नहीं, दूध से करें नववर्ष की शुरुआत का स्लोगन लिखा गया है।
आयोजनकर्ताओं को भी किया गया पाबंद
पुलिस आयुक्त ने बताया कि नव वर्ष पर होने वाले आयोजन स्थलों के आयोजकों को भी इस बात के लिए पाबंद किया गया है कि उनके यहां किसी भी तरह की अवांछित गतिविधियां नहीं हो। खास तौर से रात को ड्रिंक करके खुद वाहन लेकर जाने वालों को आयोजनकर्ता को भी सचेत करना होगा। रात को शराब पीकर आने जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किया गया है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए कालिका पेट्रोलिंग भी तैनात रहेंगी।।
