जोधपुर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में संडे ऑन साइकिल का आयोजन

  • 1065 कार्मिकों ने किया योग-जुम्बा
  • साइकिल रैली को DIG ने दिखाई हरी झंडी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में संडे ऑन साइकिल का आयोजन। राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, जोधपुर में रविवार को ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान का विशेष संस्करण आयोजित हुआ।

प्रधानाचार्य डॉ.महावीर सिंह राणावत IPS ने बताया कि राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर हुए इस कार्यक्रम में साइकिलिंग के साथ योग,ध्यान और जुम्बा का भी आयोजन किया गया।

DIG ने गुब्बारे उड़ाकर किया शुभारंभ
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप- महानिरीक्षक पुलिस देवेंद्र कुमार विश्नोई ने हरी झंडी दिखा कर और गुब्बारे उड़ाकर साइकिल रैली की शुरुआत की। 75 कार्मिकों और उनके परिजनों ने रैली में हिस्सा लिया। यह रैली सुल्तान सिंह स्टेडियम से शुरू होकर बालसमंद होते हुए वापस प्रशिक्षण केंद्र पर संपन्न हुई।

जोधपुर में MRI की नई तकनीकों पर मंथन

1065 कार्मिकों ने किया जुम्बा
हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर की प्रोफेसर विमला सरीन और अनिरुद्ध ने ध्यान, प्राणायाम और योग का अभ्यास करवाया। इसके बाद 200 प्रशिक्षकों और 865 प्रशिक्षुओं समेत कुल 1065 कार्मिकों ने संगीत की धुन पर जुम्बा कर फिटनेस का संदेश दिया।

वृक्षारोपण कर ली हरियाली की शपथ
कार्यक्रम के अंत में वृक्षारोपण किया गया। कमांडेंट गोपाल सिंह भाटी ने सभी को संस्थान को हरा-भरा रखने की शपथ दिलाई। उप पुलिस अधीक्षक निशा भटनागर ने आभार जताया।

ये थे मौजूद
कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी पुलिस निरीक्षक पंकज राज माथुर ने किया। इस मौके पर संचित निरीक्षक गोविंद सिंह इंदा,पुलिस निरीक्षक राजेंद्र सिंह,प्रेम प्रकाश,स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के हनवंत सिंह राठौड़ सहित सभी कार्मिक उपस्थित थे।