Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर में सोमवार को सबइंस्पेक्टर परीक्षा दो पारियों में हुई। परीक्षा का आयोजन आगामी दो दिन और होगा। सुबह दस से बारह और दोपहर तीन से पांच बजे तक यह परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस का भारी बंदोबस्त किया गया था। कोविड को देखते हुए परीक्षार्थियों को चेकअप के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंंद्रों के बाहर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी।

शहर में आज पुलिस सब-इन्स्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2021 शुरू हुई। प्रदेश भर में कुल 859 पदों के लिए तीन दिन तक होने वाली इस परीक्षा में 7 लाख 95 हजार अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। प्रदेश भर में सात संभाग मुख्यालयों के साथ ही 4 जिलों में इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती के जरिए राजस्थान पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के 859 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। अभ्यर्थियों का चयन लिखित एग्जाम, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद किया जाएगा।

यहां पर हुई परीक्षा

राज्य में सब-इन्स्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 जयपुर, बीकानेर, भरतपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर संभाग मुख्यालयों के अलावा राजसमंद, भीलवाड़ा, अलवर और पाली जिलों में आयोजित हो रही है। परीक्षा दो पारियों में सुबह 10 से 12 बजे तक और दोपहर में 3 से 5 बजे तक आयोजित की जा रही है। आज इसमें पहले दिन 2 लाख 65 हजार अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई। 15 सितंबर तक इस परीक्षा का आयोजन चलेगा।

एक घंटा पहले पहुंचे परीक्षार्थी

परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर एक फोटो और मूल फोटोयुक्त पहचान-पत्र लेकर परीक्षा समय से 1 घंटा पहले आना शुरू हो गए। अभियार्थी मास्क लगाकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर पाए। इससे पहले उनके हाथों को सेनेटाइज्ड किया गया।

ये भी पढें – राजीव लिफ्ट नहर में डूबने से व्यक्ति की मौत

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026