Doordrishti News Logo

जोधपुर, निकटवर्ती गगाड़ी गांव में राजीव लिफ्ट नहर में पंपिंग स्टेशन संख्या 7 की जाली में फंसा एक व्यक्ति का शव मिला। पहचान के बाद कार्रवाई की गई और शव परिजन को सौंप दिया गया। संदेह है कि वह पैर फिसलने से नहर में गिर गया। मथानिया पुलिस ने कार्रवाई की।

मथानिया पुलिस ने बताया कि इस बारे में मतोड़ा के पड़ासला निवासी गणेशाराम जाट की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट गई। इसमें बताया कि उसके पिता 40 वर्षीय मोहनराम जाट किसी काम से मथानिया के गगाड़ी गांव आए थे। बाद में पता लगा कि राजीव लिफ्ट नगर में डूबने से उनकी मृत्यु हो गई है। उनका शव गगाड़ी में पंपिंग स्टेशन संख्या 7 में मिला। पुलिस ने बताया कि संदेह है कि पैर फिसलने से उसमें गिरने और पानी में डूबने से मौत हुई है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन को सौंप दिया गया।

ये भी पढें – चालिहा महोत्सव पर बहिराणा साहिब के साथ लगाई छेज

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026